इण्डिया भारत की चोट को भरने के लिए है, बोले मुम्बई में जुटे विपक्षी दल

इण्डिया की बैठक में कही जा रही है 28 दलों के क़रीब 63 नेताओं के शामिल होने की बात

विपक्षी दलों ने वीरवार को कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबन्धन (इण्डिया) भारत की चोट को भरने के लिए है। विपक्षी दल आज मुम्बई में इण्डिया की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए जुट गए हैं। इण्डिया की इस बैठक में 28 दलों के क़रीब 63 नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।
विपक्षी दलों ने कहा कि इस देश में बहुत सारी चीज़ें टूट गई हैं, सपने बिखर गए हैं। विपक्षी दलों ने कहा कि इण्डिया उन सपनों को समेटने के लिए है। विपक्षी दलों ने कहा कि इण्डिया देश को जोड़ने के लिए है। विपक्षी दलों ने कहा कि इण्डिया इस देश की चोट को भरने के लिए है। विपक्षी दलों ने कहा कि इण्डिया भारत के करोड़ों लोगों का है, जिसका फ़ेल होना असम्भव है।
विपक्षी दलों ने कहा कि हमारी जो भी पहचान इस दुनिया में है, वह इण्डिया है। विपक्षी दलों ने कहा कि राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (ऐनडीए) को दिक़्क़त हो रही है, इसका मतलब है कि इण्डिया अच्छा काम कर रहा है। विपक्षी दलों ने कहा कि इण्डिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बौखला गई है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.