कर्नाटक सरकार ने दिए हिमाचल प्रदेश को मदाद के तौर पर 15 करोड़ रुपये

कर्नाटक सरकार ने आज दी है यह धनराशि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए मदद के तौर पर

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को मदद के तौर पर 15 करोड़ रुपये की धनराशि दी है। कर्नाटक सरकार ने आज यह धनराशि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए मदद के तौर पर दी है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के मुख्यमन्त्री सिद्धरमैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धनराशि प्रभावितों के लिए मददगार साबित होगी। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान देने का आग्रह किया है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.