राजस्थान सरकार ने दी हिमाचल प्रदेश को 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान सरकार ने आज दी है यह धनराशि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए
राजस्थान सरकार ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश को 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी है। राजस्थान सरकार ने आज यह धनराशि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए दी है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा राहत कोष के लिए 15 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को सहायता प्रदान करने में कारगर साबित होगी। सुखविन्दर सिंह ने स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनता से आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया।