अहमदाबाद स्थित इस्कॉन ब्रिज पर एक जगुआर कार के रौंदे जाने से हुई नौ लोगों की मौत
इस जगुआर कार के रौंदे जाने से आज हुए हैं 10 से अधिक लोग घायल
गुजरात के अहमदाबाद स्थित इस्कॉन ब्रिज पर वीरवार को एक तेज़ रफ़्तार जगुआर कार के रौंदे जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है। म इस जगुआर कार के रौंदे जाने से आज 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इस्कॉन ब्रिज पर आधी रात को एक थार गाड़ी और डम्पर में हुई टक्कर के बाद ब्रिज पर भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार जगुआर कार आई और लोगों को रौंद डाला।
मरने वालों में एक पुलिस कॉस्टेबल और एक होमगार्ड का जवान भी है। ये दोनों थार और डम्पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुँचे थे।