काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमन्त्री ओमान चाण्डी का हुआ देहान्त

काँग्रेस के केरल प्रदेश अध्यक्ष के. सुधाकरण ने आज सुबह दी ओमान चाण्डी के निधन की जानकारी

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमन्त्री ओमान चाण्डी का मंगलवार सुबह देहान्त हो गया है। काँग्रेस के केरल प्रदेश अध्यक्ष के. सुधाकरण ने आज सुबह चाण्डी के निधन की जानकारी दी।
के. सुधाकरण ने कहा कि आज उस राजा की कहानी का दुखद अन्त हुआ जिसने अपने प्रेम से दुनिया में विजय पाई। सुधाकरण ने अपने दुःख का इज़्हार करते हुए कहा कि हमारे समय के महान व्यक्तियों में से एक ओमान चाण्डी का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि चाण्डी ने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्मा में गूँजती रहेगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.