उस प्रधानमन्त्री बारे क्या कहेंगे जो उस समय ग्लोबल दर्शन पर है जब मणिपुर जल रहा है

दिग्विजय सिंह ने आज लिया मणिपुर मसले के अलावा साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने में चीन द्वारा लगाए गए अड़ंगे को लेकर भी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों

दिग्विजय सिंह ने वीरवार को कहा है कि आप उस प्रधानमन्त्री बारे क्या कहेंगे जो उस समय ग्लोबल दर्शन पर है जब मणिपुर जल रहा है। दिग्विजय सिंह ने आज मणिपुर मसले के अलावा साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने में चीन द्वारा लगाए गए अड़ंगे को लेकर भी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था तब प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी योग कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि जब चीन साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने में अड़ंगा लगा रहा था तब भी नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में योग कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह आपको नीरो के उस बाँसुरी वादन की याद नहीं दिलाता जब रोम जल रहा था। दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या मोदी शासन नीरो शासन के समान नहीं है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.