जिससे ट्रेन नहीं चलती वह देश कैसे चलाएगा, अरविन्द केजरीवाल ने कसा तंज

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि एक अनपढ़ सरकार है जो हर क्षेत्र को बर्बाद कर रही है

दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि जिससे ट्रेन नहीं चलती वह देश कैसे चलाएगा! अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अनपढ़ सरकार है जो हर क्षेत्र को बर्बाद कर रही है। अरविन्द केजरीवाल की बात का राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी समर्थन किया है।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने अच्छी ख़ासी चलती हुए रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि आज अगर वातानुकूलित (एसी) कोच का भी रिज़र्वेशन लेंगे तो आपको बैठने या सोने के लिए सीट नहीं मिलेगी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि एसी और स्लीपर कोच जनरल से ज़्यादा बदतर हो गए हैं।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती। केजरीवाल ने कहा कि इन्हें समझ ही नहीं है।
आरजेडी ने कहा कि रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए यातना-केन्द्र बना दिया गया है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.