अपने काम में निष्पक्षता सुनिश्चित करें भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा अधिकारी

द्रौपदी मुर्मु ने आज लिया शिमला में राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला द्वारा आयोजित भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा है कि भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने काम में निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए। द्रौपदी मुर्मु ने आज शिमला में राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला द्वारा आयोजित भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नियन्त्रक महालेखा परीक्षा और भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के अधिकारियों के रूप में काम करने से उन्हें जवाबदेयी एवं पारदर्शिता के सिद्धान्तों को क्रियान्वित करने का मौक़ा मिला है। मुर्मू ने कहा कि लेखा परीक्षा के इस सर्वोच्च संस्थान की भूमिका सिर्फ़ निरीक्षण तक ही सीमित नहीं है बल्कि नीति-निर्माण में ज़रूरी सहयोग देना भी है।
द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का संविधान के आदर्शों को बनाए रखते हुए राष्ट्र-निर्माण में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया। मुर्मू ने प्रशिक्षु अधिकारियों का आह्वान किया कि वो अपने काम और व्यक्तिगत दोनों ही क्षेत्रों में उच्च स्तर की निष्ठा और ज्ञान का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.