स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा

शिमला शहर के कुछ क्षेत्रों को लोगों की आवाजाही के लिए बन्द कर दिए जाने से लोगों को करना पड़ रहा है भारी दिक्कतों का सामना

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा स्थानीय लोगों के लिए आफ़त लेकर आया है। शिमला शहर के कुछ क्षेत्रों को लोगों की आवाजाही के लिए बन्द कर दिए जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिमला शहर के कुछ क्षेत्र वाहनों के लिए बन्द कर दिए गए हैं। कुछ जगहों पर लोगों की आवाजाही को भी प्रतिबन्धित कर दिया गया है।
हालाँकि द्रौपदी मुर्मू को शिमला 18 अप्रैल को पहुँचना था, लेकिन लोगों की मुसीबतें इससे कुछ दिन पहले से ही शुरु हो गई थीं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.