गम्भीरता से की जा रही हैं हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिशें
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे सुखविन्दर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने रविवार को दिल्ली में कहा है कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अगले चार साल में पटरी पर लाने की कोशिशें गम्भीरता से की जा रही हैं। सुखविन्दर सिंह सुक्खू दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कारण प्रदेश में सकारात्मक और रचनात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के तीव्र विकास की दिशा में काम कर रही है। सुखविन्दर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शुमार करने का लक्ष्य रखा है।