केन्द्र सरकार की मदद से अरोमा मिशन पर काम करेगी हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की इस बारे केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मन्त्री जितेन्द्र सिंह के साथ विस्तार से बातचीत

हिमाचल प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार की मदद से प्रदेश में अरोमा मिशन पर काम करेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस बारे केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मन्त्री जितेन्द्र सिंह के साथ विस्तार से बातचीत की।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि लैवेण्डर की खेती से किसानों के जीवन में बदलाव आ सकता है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि अरोमा मिशन कृषि-क्षेत्र के लिए फ़ायदेमन्द साबित हो सकता है।
अरोमा मिशन को लैवेण्डर की खेती की एक पहल के तौर पर पेश किया जा रहा है जो जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए फ़ायदेमन्द साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश में ज़िला चम्बा समेत कई क्षेत्रों की जलवायु जम्मू-कश्मीर के समान होने के कारण प्रदेश सरकार प्रदेश के कई क्षेत्रों में लैवेण्डर की खेती को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने की योजना तैयार कर रही है। सरकार की इस पहल से राज्य के किसानों को आय का एक नया फ़ायदेमन्द स्रोत हासिल हो सकता है।
जितेन्द्र सिंह ने अरोमा मिशन के लिए प्रदेश के किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.