स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित होंगे हिमाचल प्रदेश के पौंग और जंजहैली क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मन्त्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात के दौरान कही यह बात
हिमाचल प्रदेश के पौंग और जंजहैली क्षेत्र स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित होंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मन्त्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात के दौरान कही।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत काँगड़ा ज़िला के पौंग और मण्डी ज़िला के जंजैहली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इसके लिए केन्द्रीय पर्यटन मन्त्रालय से अनुमोदित सलाहकारी संस्था जल्द ही अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जी. किशन रेड्डी को अवगत कराया कि पर्यटन-क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नए कदम उठाए जा रहे हैं। सुखविन्दर सिंह ने रेड्डी से प्रदेश के दूसरे पर्यटन-स्थलों को भी स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अगले चरण में जोड़ने की इल्तिजा की।