भारत जोड़ो यात्रा में हुए परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह शामिल, करीब 30 मिनट की बात

भारत जोड़ो यात्रा में बरनोटी में हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य (ऐमऐलसी) बलबीर सिंह भी शामिल, यात्रा में आज सुबह लिया शिवसेना नेता संजय राउत ने भी हिस्सा

भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह भी शामिल हुए हैं। बाना सिंह ने चलते हुए राहुल गाँधी के साथ करीब 30 मिनट बात की। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर से गुज़र रही है।
भारत जोड़ो यात्रा में बरनोटी में पूर्व विधान परिषद सदस्य (ऐमऐलसी) बलबीर सिंह भी शामिल हुए। यात्रा में आज सुबह शिवसेना नेता संजय राउत ने भी हिस्सा लिया।
भारत जोड़ो यात्रा वीरवार को जम्मू-कश्मीर में दाख़िल हुई थी। सात सितम्बर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा 125 दिन में देश के 13 राज्यों से गुज़र चुकी है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.