3,000 किलोमीटर का फ़ासला तय करके दिल्ली पहुँची भारत जोड़ो यात्रा, उमड़ी भारी भीड़

दिल्ली पहुँचकर राहुल गाँधी ने कहा कि वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नफ़रत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं, यहाँ राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी भी हुईं शामिल

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 3,000 किलोमीटर फ़ासला तय करके शनिवार को दिल्ली पहुँच गई है। राहुल की यात्रा में काँग्रेस कार्यकर्ताओं की इतनी भारी भीड़ उमड़ी है कि दिल्ली पुलिस को दो दर्जन से ज़्यादा जगह ट्रैफ़िक को डायवर्ट करना पड़ा है। कन्याकुमारी से शुरु हुई इस यात्रा का आज 108वां दिन है।
दिल्ली पहुँचकर राहुल गाँधी ने कहा कि वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नफ़रत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं। यहाँ राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गाँधी और प्रियंका गाँधी भी शामिल हुईं।
आज यह यात्रा 23 किलोमीटर का सफ़र तय करके शाम साढ़े चार बजे लाल क़िले पर ख़त्म होगी। इसके बाद इस यात्रा को नौ दिन का ब्रेक दिया जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.