सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने किया पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत का आह्वान

शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय युवा काँग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे सुखविन्दर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने भारतीय युवा काँग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ से पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया है ताकि भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस को देश और विभिन्न राज्यों में फिर से स्थापित किया जा सके। सुखविन्दर सिंह सुक्खू शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय युवा काँग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निराशा छोड़कर काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता तक पहुँचाना चाहिए। सुखविन्दर ने कहा कि सभी को पिछली हार से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने की क्षमता रखने वाले ही चुनौतियों से पार पा सकते हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.