हिमाचल प्रदेश के काँग्रेस नेता हुए राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल
आज राजस्थान के दौसा से होकर गुज़री भारत जोड़ो यात्रा, 100 दिन पूरे कर चुकी है अपने
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दूसरे काँग्रेस विधायकों समेत राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के दौसा से होकर गुज़री।
भारत जोड़ो यात्रा आज अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है। यह यात्रा सात सितम्बर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरु हुई थी। इसके बाद यह यात्रा आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आँध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान से होकर गुज़र रही है। राजस्थान में आज इसका 12वां दिन था।