लालू प्रसाद यादव और कोडिकुन्नील सुरेश ने की आरऐसऐस पर भी प्रतिबन्ध की माँग

कोडिकुन्नील सुरेश और लालू प्रसाद यादव का कहना है कि पीऐफ़आई और आरऐसऐस एक-जैसे हैं, सरकार को इन दोनों पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए

पॉपुलर फ़्रण्ट ऑफ़ इण्डिया (पीऐफ़आई) पर प्रतिबन्ध के बाद पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू प्रसाद यादव और केरल से काँग्रेस साँसद कोडिकुन्नील सुरेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) पर भी प्रतिबन्ध की माँग की है। कोडिकुन्नील सुरेश और लालू प्रसाद यादव का कहना है कि पीऐफ़आई और आरऐसऐस एक-जैसे हैं, सरकार को इन दोनों पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए।
कोडिकुन्नील सुरेश ने कहा कि सिर्फ़ पीऐफ़आई पर ही प्रतिबन्ध क्यों लगाया गया है, आरऐसऐस पर भी प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। कोडिकुन्नील ने कहा कि हम आरऐसऐस पर भी प्रतिबन्ध की माँग करते हैं। उन्होंने कहा कि आरऐसऐस पूरे देश में साम्प्रदायिकता फैला रहा है।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पीऐफ़आई और आरऐसऐस, दोनों की जाँच होनी चाहिए। लालू ने कहा कि देश में हिन्दू-मुस्लिम कट्टरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.