साँवैधानिक मूल्यों को ख़त्म करने में लगी है फ़ासिस्ट सरकार, बोले अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह फ़ासिस्ट सरकार साँवैधानिक मूल्यों को ख़त्म करने में लगी है। अशोक गहलोत ने कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि ये लोग ईडी, सीबीआई और आईटी का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने देश में आतंक मचा रखा है। अशोक गहलोत ने कहा कि आख़िरी जीत सत्य की ही होगी।
अशोक गहलोत ने कहा कि नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार में कहते थे कि काला धन लेकर आऊँगा, महंगाई ख़त्म करूँगा, दो करोड़ रोज़गार दूँगा, लेकिन अब उसके बारे क्या ही कहा जाए!

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.