बिहार में लगभग पाँच साल बाद फिर बनी महागठबन्धन की सरकार, इस बार शामिल हैं सात दल
पहले महागठबन्धन सरकार में शामिल थे तीन दल जबकि इस बार इसमें शामिल हैं सात दल
बिहार में बुधवार को लगभग पाँच साल बाद फिर महागठबन्धन की सरकार बनी है। पहले महागठबन्धन सरकार में तीन दल शामिल थे जबकि इसमें इस बार सात दल शामिल हैं। इस बार महागठबन्धन के घटक दलों में जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल, काँग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (ऐमऐल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और हम हैं।
नीतीश कुमार ने दूसरी बार महागठबन्धन से मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली है। नीतीश के साथ राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने उप-मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली। राजभवन में दोपहर दो बजे राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।