बड़ी जीत से द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की 15वीं राष्ट्रपति, यशवन्त सिन्हा ने दी बधाई
द्रौपदी मुर्मू को दी असम, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों के मुख्यमन्त्री ने भी बधाई
बड़ी जीत के साथ द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा को हराया। द्रौपदी देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी।
द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनने पर यशवन्त सिन्हा ने बधाई दी। द्रौपदी को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी बधाई दी। इनमें देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता हैं। द्रौपदी मुर्मू को असम, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के मुख्यमन्त्री ने भी बधाई दी।