मुम्ब्रा पुलिस ने किया नूपुर शर्मा को समन जारी, 22 जून तक होना है पेश

नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ दर्ज किए गए थे कुल तीन मामले, दक्षिण मुम्बई क्षेत्र की पायुधिनी पुलिस ने भी किया था मामला दर्ज

मुम्ब्रा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को समन जारी किया है। नूपुर शर्मा को पूछताछ के लिए 22 जून तक पेश होने के लिए कहा गया है।
नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ कुल तीन मामले दर्ज किए गए थे। नूपुर के ख़िलाफ़ दक्षिण मुम्बई क्षेत्र की पायुधिनी पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था।
याद रहे कि नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके चलते भाजपा को भी उन्हें पार्टी से निलम्बित करना पड़ा था।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.