किसानों ने किया साँसद के घर के बाहर धान डम्प, केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ दिया धरना
किसानों का इल्ज़ाम है कि केन्द्र सरकार ने उनसे धान नहीं ख़रीदकर उनके साथ धोखा किया है
तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िला में मंगलवार को किसानों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साँसद अरविन्द धर्मपुरी के घर के बाहर धान डम्प कर, केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ धरना दिया है। किसानों का इल्ज़ाम है कि केन्द्र सरकार ने उनसे धान नहीं ख़रीदकर उनके साथ धोखा किया है।
किसानों ने कहा कि अरविन्द धर्मपुरी दिल्ली में छुपे हुए हैं और उन्होंने हमें धोखा दिया है। किसानों ने कहा कि केन्द्र सरकार को हमसे धान की ख़रीद करनी चाहिए।
किसानों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविन्द धर्मपुरी ने किसानों के धरने के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरऐस) के विधायक जीवन रेड्डी को कसूरवार ठहराया है। इस पर रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के किसान भाजपा के ‘सौतेले व्यवहार’ से नाख़ुश हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को ‘एक राष्ट्र एक ख़रीद नीति’ को सही ढंग से लागू करना चाहिए।