लता मंगेशकर कला केन्द्र होगा कला केन्द्र ऊना का नाम, जय राम ठाकुर ने किया ऐलान
16.78 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है इस कला केन्द्र का निर्माण
हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िला के समूर कलां के कला केन्द्र ऊना का नाम लता मंगेशकर के सम्मान में लता मंगेशकर कला केन्द्र रखा जाएगा। यह ऐलान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज इस कला केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद किया।
इस कला केन्द्र का निर्माण 16.78 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस मौक़े पर जय राम ठाकुर ने कहा कि यह कला केन्द्र इस क्षेत्र में साँस्कृतिक गतिविधियों का मुख्य केन्द्र बनेगा।