चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमन्त्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

काँग्रेस नेता राहुल गाँधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और कहा कि हम पंजाब के लोगों से किया गया वादा पूरा करना जारी रखेंगे

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमन्त्री होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी को काँग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। चन्नी कल सुबह 11 बजे मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेंगे।
याद रहे कि पिछले कल पंजाब के मुख्यमन्त्री अमरिन्दर सिंह ने मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। अमरिन्दर सिंह ने नामित मुख्यमन्त्री चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है कि वो सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा ख़तरे से लोगों की रक्षा करने में सक्षम हैं।
उधर, काँग्रेस नेता राहुल गाँधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। राहुल गाँधी ने कहा कि हम पंजाब के लोगों से किया गया वादा पूरा करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास हमारे लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखता है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.