राम नाथ कोविन्द ने किया हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में किया गया था विधानसभा के इस विशेष सत्र का आयोजन
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित किया। विधानसभा के इस विशेष सत्र का आयोजन हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में किया गया था।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारत के केन्द्रीय मन्त्री अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री प्रेम कुमार धूमल, अन्य मन्त्री, साँसद, विधायक, पूर्व साँसद और पूर्व विधायक भी उपस्थित थे।