भारत की राज्यसभा में 127वां संविधान संशोधन विधेयक 2021 हुआ पारित

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की अपनी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची बनाने की शक्ति बहाल करने के उद्देश्य से लाया गया है यह विधेयक

भारत की राज्यसभा में बुधवार को 127वां संविधान संशोधन विधेयक 2021 पारित हो गया है। यह विधेयक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की अपनी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची बनाने की शक्ति बहाल करने के उद्देश्य से लाया गया है।
127वां संविधान संशोधन विधेयक 2021 मंगलवार को लोकसभा में पारित हो गया था। इस विधेयक के राज्यसभा में पारित होने की प्रबल सम्भावना थी क्योंकि सभी विपक्षी दल भी इसके समर्थन में हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.