वीरभद्र सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अन्तिम संस्कार

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मन्त्री सुरेश भारद्वाज, वन मन्त्री राकेश पठानिया और भारतीय जनता पार्टी एवं काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हज़ारों लोगों ने की वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को ज़िला शिमला के रामपुर बुशैहर स्थित उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मन्त्री सुरेश भारद्वाज, वन मन्त्री राकेश पठानिया और भारतीय जनता पार्टी एवं काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हज़ारों लोगों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरभद्र सिंह ने आठ जुलाई, 2021 को शिमला के इन्दिरा गाँधी मैडिकल कॉलेज में सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर अन्तिम साँस ली थी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने 60 वर्षों से ज़्यादा लम्बे राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने छह बार मुख्यमन्त्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व किया और कई बार केन्द्रीय मन्त्री के रूप में भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। जय राम ने कहा कि वीरभद्र सिंह के दिए योगदान को राज्य के लोग सदैव याद रखेंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.