हिमाचल प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक और आठ जुलाई को किया गया अवकाश घोषित

इस दौरान किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे आयोजित

पूर्व मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य में आठ जुलाई, 2021 को अवकाश घोषित किया गया। आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थान आठ जुलाई, 2021 को बन्द रहे।
वीरभद्र सिंह के सम्मान में आठ जुलाई, 2021 से 10 जुलाई, 2021 तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.