नहीं रहे हिमाचल प्रदेश की राजनीति के शिखर-पुरुष वीरभद्र सिंह
छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री, एक बार केन्द्रीय कैबिनेट मन्त्री और दो बार केन्द्रीय राज्य मन्त्री रहे वीरभद्र सिंह
हिमाचल प्रदेश की राजनीति के शिखर-पुरुष वीरभद्र सिंह नहीं रहे। वीरभद्र का आज सुबह तीन बजकर चालीस मिनट पर निधन हुआ। वे 87 साल के थे। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान वीरभद्र दो बार कोविड-19 से भी संक्रमित हुए। वीरभद्र को पिछले दिनों शिमला स्थित इन्दिरा गाँधी मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री, एक बार केन्द्रीय कैबिनेट मन्त्री और दो बार केन्द्रीय राज्य मन्त्री रहे। वीरभद्र नौ बार विधायक और पाँच बार साँसद चुने गए। वे आख़िरी बार सोलन ज़िला के अर्की से विधायक चुने गए थे।