भारत में बदले गए आठ राज्यों के राज्यपाल

राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को बनाया गया है हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल

भारत में आठ राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। थावरचन्द गहलोत को कर्नाटक, हरि बाबू कम्भमपति को मिज़ोरम और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इसी तरह राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
मिज़ोरम के राज्यपाल पी. ऐस. श्रीधरन पिल्लई गोवा, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा और त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखण्ड के राज्यपाल होंगे। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.