कर्नाटक में ली 24 विधायकों ने मन्त्री के तौर पर शपथ, 34 हुई मन्त्रियों की संख्या
इससे पहले ले चुके हैं 20 मई को सिद्धरमैया मुख्यमन्त्री, डी. के. शिवकुमार उप-मुख्यमन्त्री और आठ विधायक मन्त्री के तौर पर शपथ
कर्नाटक में शनिवार को 24 विधायकों ने मन्त्री के तौर पर शपथ ली है। कर्नाटक में मुख्यमन्त्री और उप-मुख्यमन्त्री समेत मन्त्रियों की कुल संख्या अब 34 हो गई है। इससे पहले 20 मई को सिद्धरमैया मुख्यमन्त्री, डी. के. शिवकुमार उप-मुख्यमन्त्री और आठ विधायक मन्त्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द गहलोत ने इन विधायकों को मन्त्री के तौर पर शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में एच. के. पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, ऐन. चालुवारायस्वामी, के. वैंकटेश, एच. सी. महादेवप्पा, ईश्वर खण्ड्रे, क्याथासन्द्रा ऐन. राजन्ना, दिनेश गुण्डू राव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानन्द पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, ऐस. ऐस. मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, आर. हेबलकर, रहीम ख़ान, डी. सुधाकर, सन्तोष लाड, ऐन. ऐस. बोसेराजू, सुरेश बी. ऐस., मधु बंगरप्पा, ऐम. ऐस. सुधाकर और बी नागेन्द्र हैं।
सिद्धरमैया ने कहा कि कैबिनेट को हाई कमान के साथ चर्चा के बाद ही अन्तिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधायकों को कैबिनेट में क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय के आधार पर जगह दी गई है।