महाराष्ट्र में फ़ुटओवर ब्रिज टूटने से हुए 20 लोग घायल, आठ लोगों की हालत है गम्भीर
महाराष्ट्र के चन्द्रपुर ज़िला के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ यह हादसा
Read More
महाराष्ट्र में फ़ुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटने से 20 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से आठ की हालत गम्भीर है। यह हादसा महाराष्ट्र के चन्द्रपुर ज़िला के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ। इस फ़ुटओवर ब्रिज की ऊँचाई 60 फ़ुट है।
इस हादसे के समय इस ब्रिज से काफ़ी लोग गुज़र रहे थे। इस ब्रिज का एक हिस्सा टूटते ही लोग 60 फ़ुट की ऊँचाई से रेलवे पटरियों पर गिर गए।