सभी दलों की मदद और सुझाव से एक अच्छी और आदर्श सरकार बनाएंगे, बोले रेवन्त रेड्डी

रेवन्त रेड्डी आज तेलंगाना विधानसभा चुनावों में काँग्रेस की जीत के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे

तेलंगाना प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष रेवन्त रेड्डी ने रविवार को कहा है कि तेलंगाना में सभी दलों की मदद और सुझाव से एक अच्छी और आदर्श सरकार बनाएंगे। रेवन्त रेड्डी आज तेलंगाना विधानसभा चुनावों में काँग्रेस की जीत के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
रेवन्त रेड्डी ने कहा कि आज बहुत ख़ुशी की बात है। रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी नेता सोनिया गाँधी, काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी ने हम पर भरोसा जताया और प्रेरणा दी। रेवन्त रेड्डी ने कहा कि प्रियंका गाँधी ने भी तेलंगाना में ज़ोरदार चुनाव प्रचार किया।
रेवन्त रेड्डी ने कहा कि जब भी ज़रूरत पड़ी है, तेलंगाना की जनता ने सही तरीक़े से जवाब दिया है और हमारी मदद की है। रेड्डी ने कहा कि हम तेलंगाना आंदोलन के शहीदों से प्रेरणा लेते हुए उनके सपने को आगे बढ़ाएंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.