बीजेपी ने जितना पैसा जनता से लिया है, हमें उतना ही पैसा जनता की जेब में डालना है

राहुल गाँधी ने आज किया छत्तीसगढ़ के बालोद बाज़ार और बेमेतरा में जनसभाओं को सम्बोधित

राहुल गाँधी ने बुधवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जितना पैसा जनता से लिया है, हमें उतना ही पैसा जनता की जेब में डालना है। राहुल ने आज छत्तीसगढ़ के बालोद बाज़ार और बेमेतरा में जनसभाओं को सम्बोधित किया।
राहुल गाँधी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने अरबपतियों का 14 लाख करोड़ रुपये का क़र्ज़ माफ़ कर दिया, लेकिन किसानों का क़र्ज़ माफ़ नहीं किया। राहुल ने कहा कि अगर बीजेपी अदाणी को एक रुपया देती है, तो यहाँ की जनता के ख़ाते में एक रुपया जाना चाहिए, क्योंकि हमें पता है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था इन्हीं किसानों, मज़दूरों, महिलाओं और ग़रीबों से चलती है।
राहुल गाँधी ने कहा कि पाँच साल पहले हमने कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों का क़र्ज़ माफ़ होगा और लाखों किसानों का क़र्ज़ माफ़ किया गया। राहुल ने कहा कि हम एक बार फिर किसानों की क़र्ज़ माफ़ी का वादा कर रहे हैं, और क़र्ज़ माफ़ करके दिखाएंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.