इण्डिया नाम पर विवाद करने वाले देशभक्त नहीं हैं, देश का हर नागरिक इण्डिया है

संजय राउत ने विपक्षी दलों के गठबन्धन के नए नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया के बाद दिया है यह बयान

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा है कि इण्डिया नाम पर विवाद करने वाले देशभक्त नहीं हैं। संजय राउत ने कहा कि देश का हर नागरिक इण्डिया है। राउत ने यह बयान विपक्षी दलों के गठबन्धन के नए नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रतिक्रिया के बाद दिया है।
संजय राउत ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी देश में जो तानाशाही का माहौल बना रहे हैं उसके ख़िलाफ़ इण्डिया चुनाव लड़ेगा और चुनाव जीतेगा। राउत ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जो ख़ुद को कहते हैं कि वो भारत हैं, उन्हें यह समझने की ज़रूरत है कि मोदी भारत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक इण्डिया है।
याद रहे कि बंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक में नया गठबन्धन बना है। इस गठबन्धन का नाम इण्डियन नैशनल डैमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायन्स (इण्डिया) रखा गया है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.