बीजेपी में अपराधियों को संरक्षण देने का रिवाज बहुत पुराना है, बोली काँग्रेस

काँग्रेस ने आज कही यह बात उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में साल 2018 में इनस्पैक्टर सुबोध सिंह की हत्या के आरोपित सचिन अहलावत को ज़ोनल अध्यक्ष बनाए जाने पर

काँग्रेस ने मंगलवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में अपराधियों को संरक्षण देने का रिवाज बहुत पुराना है। काँग्रेस ने आज यह बात उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में साल 2018 में इनस्पैक्टर सुबोध सिंह की हत्या के आरोपित सचिन अहलावत को मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर कही।
काँग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में साल 2018 में हिंसा होती है, जिसमें इनस्पैक्टर सुबोध सिंह की हत्या कर दी जाती है। काँग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने इस घटना के आरोपित सचिन अहलावत को ईनाम दिया है और उसे मण्डल अध्यक्ष बनाया है।
काँग्रेस ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देना और उन्हें बड़े पदों पर बिठाना ही बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा रहा है। काँग्रेस ने कहा कि बीजेपी से ईनाम पाने वाले अपराधियों में सचिन अहलावत का नाम पहला नहीं है। काँग्रेस ने कहा कि बिलकिस बानो के दोषी, बीएचयू छात्रा का बलात्कार करने वाले बीजेपी के पदाधिकारी, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपित बृजभूषण शरण सिंह, संसद में अभद्र भाषण देने वाले रमेश बिधूड़ी को भी इसी तरह ईनाम दिया गया है। काँग्रेस ने कहा कि बीजेपी में अपराधियों को संरक्षण देने का यह रिवाज बहुत पुराना रहा है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.