रद्द किया गया काँग्रेस के सात साँसदों का निलम्बन

काँग्रेस के सात साँसदों का निलम्बन रद्द कर दिया गया है। संसदीय कार्य मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन साँसदों का निलम्बन रद्द करने का संकल्प पेश किया जिसे सदन ने ध्वनि-मत से पारित कर दिया।
याद रहे कि लोकसभा-अध्यक्ष ने पाँच मार्च, 2020 को काँग्रेस के साँसदों गौरव गोगोई, टी. ऐन. प्रथपन, डीन कुरियाकोस, आर. उन्नीथन, मणिकम टैगोर, बेनी बेनन और गुरजीत सिंह औजला के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए इन्हें बजट-सत्र की शेष अवधि के लिए निलम्बित कर दिया था।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.