काँग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामाँकन दाख़िल करने की प्रक्रिया हुई आज से शुरु
30 सितम्बर है नामाँकन-पत्र दाख़िल करने की आख़िरी तारीख़, आठ अक्तूबर है नाम वापस लेने की आख़िरी तारीख़

काँग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामाँकन दाख़िल करने की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है। नामाँकन-पत्र दाख़िल करने की आख़िरी तारीख़ 30 सितम्बर है।
नामाँकन-पत्रों की जाँच और उम्मीदवारों की सूची जारी करने के लिए एक अक्तूबर की तारीख़ तय की गई है। नाम वापस लेने की आख़िरी तारीख़ आठ अक्तूबर है। मतदान के लिए 17 अक्तूबर और नतीजे घोषित करने के लिए 19 अक्तूबर की तारीख़ रखी गई है।
याद रहे कि काँग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए साल 2000 में हुए पिछले चुनावों में सोनिया गाँधी ने जितेन्द्र प्रसाद पर जीत दर्ज की थी। उस वक़्त सोनिया सोनिया गाँधी को करीब 7,448 वोट मिले जबकि जितेन्द्र प्रसाद 94 मतों पर ही सिमट गए थे।