संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को ही करना चाहिए, प्रधानमन्त्री को नहीं

राहुल गाँधी ने किया संसद के नए भवन का उद्घाटन नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने का विरोध

राहुल गाँधी ने रविवार को कहा है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ही करना चाहिए, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को नहीं। राहुल गाँधी ने संसद के नए भवन का उद्घाटन नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने का विरोध किया।
ग़ौरतलब है कि काँग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन की तारीख़ पर भी सवाल उठाए हैं। काँग्रेस ने कहा कि 28 मई को विनायक दामोदर सावरकर की जयन्ती है और इसी दिन नए संसद भवन का उद्घाटन करना राष्ट्र-निर्माताओं का अपमान है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.