फ़ाइल बिजली की तेज़ी से क्लियर की गई, यह कैसा मूल्याँकन है, न्यायालय ने उठाया सवाल

सर्वोच्च न्यायालय चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर एक याचिका पर कर रहा है सुनवाई

सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार से पूछा कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की फ़ाइल बिजली की तेज़ी से क्लियर की गई, यह कैसा मूल्याँकन है। सर्वोच्च न्यायालय चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है।
केन्द्र सरकार ने वीरवार को चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की फ़ाइल सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को केन्द्र सरकार से नियुक्ति की फ़ाइल माँगी थी।
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि उसका सवाल चुनाव आयुक्त की योग्यता पर नहीं है बल्कि वह नियुक्ति-प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.