संघ परिवार के लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं, बोले मणिशंकर अय्यर
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि हम सभी को अब देश को तोड़ने की कोशिशों के ख़िलाफ़ लड़ना होगा

Read More
काँग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने नई दिल्ली में बुधवार को कहा है कि संघ परिवार के लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि हम सभी को अब देश को तोड़ने की कोशिशों के ख़िलाफ़ लड़ना होगा।
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि संघ परिवार धर्म, भाषा और जाति के नाम पर भारत के टुकड़े-टुकड़े कर रहा है। मणिशंकर ने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा इसी नफ़रत के ख़िलाफ़ है।