हिम स्टार्ट अप योजना के अन्तर्गत किया गया 10 करोड़ रुपये का उद्यम कोष स्थापित
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आईआईटी मण्डी द्वारा आयोजित हिमालयन स्टार्ट अप ट्रैक के चौथे संस्करण के अवसर पर कही है यह बात

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिम स्टार्ट अप योजना के अन्तर्गत 10 करोड़ रुपये का उद्यम कोष स्थापित किया है। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आईआईटी मण्डी द्वारा आयोजित हिमालयन स्टार्ट अप ट्रैक के चौथे संस्करण के अवसर पर कही है।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि आईआईटी मण्डी पिछले चार वर्षों से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और देश भर में 100 से ज़्यादा स्टार्ट अप आईआईटी मण्डी द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले कैटालिस्ट इन्क्यूबेशन प्रोग्राम से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान देश भर में प्रतिष्ठित संस्थान उद्यमिता और स्टार्ट अप सूचकांक में सातवें स्थान पर है। मुख्यमन्त्री ने कहा कि इस दिशा में किए गए प्रयासों से राज्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।