राहुल गाँधी ने की मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील
गुजरात उच्च न्यायालय ने राहुल गाँधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इन्कार

राहुल गाँधी ने शनिवार को मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है। गुजरात उच्च न्यायालय ने राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था।
राहुल गाँधी ने दोषसिद्धि पर रोक लगवाने के लिए गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दाख़िल की थी। गुजरात उच्च न्यायालय ने सात जुलाई को इस मामले में राहुल की याचिका को ख़ारिज कर दिया था।