राहुल गाँधी और दूसरे काँग्रेस साँसदों ने संसदीय रक्षा समिति की बैठक से किया वॉकआउट
राहुल गाँधी और दूसरे काँग्रेस साँसदों ने रक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा अपनी माँग ठुकराए जाने के बाद उठाया यह कदम

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी और दूसरे काँग्रेस साँसदों ने बुधवार को संसदीय रक्षा समिति की बैठक से वॉकआउट कर दिया। राहुल गाँधी और दूसरे काँग्रेस साँसदों ने यह कदम रक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा अपनी माँग ठुकराए जाने के बाद उठाया।
राहुल गाँधी और दूसरे काँग्रेस साँसदों ने रक्षा समिति की बैठक में वास्तविक नियन्त्रण रेखा पर चर्चा करने की माँग की थी, लेकिन समिति के अध्यक्ष ने उनकी यह माँग ठुकरा दी। अपनी यह माँग ख़ारिज किए जाने के बाद राहुल गाँधी समेत सभी काँग्रेस साँसद वॉकआउट कर गए।