प्रधानमन्त्री मोदी के दो ही हथियार हैं, ईडी-सीबीआई और ध्रुवीकरण की राजनीति
जयराम रमेश आज बोल रहे थे राजस्थान के उदयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में

काँग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा है कि प्रधानमन्त्री मोदी के दो ही हथियार हैं, ईडी-सीबीआई और ध्रुवीकरण की राजनीति। जयराम रमेश आज राजस्थान के उदयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी के हाथ में सिर्फ़ दो ही हथियार हैं। जयराम ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी के एक हाथ में ईडी-सीबीआई, और दूसरे हाथ में ध्रुवीकरण की राजनीति है। उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सुपरस्टार प्रचारक हैं, और ध्रुवीकरण की राजनीति प्रधानमन्त्री मोदी ख़ुद करते हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी झूठ के विश्वगुरु हैं, उनके मुँह से सच कभी नहीं निकलता है। जयराम ने कहा कि जिस तरह उन्होंने काँग्रेस सरकार पर आरोप लगाए हैं, वो तथ्यों के बिल्कुल विपरीत हैं।