प्‍लीज़ मेरा माइक बन्द न करें, हाथ जोड़कर जगदीप धनखड़ से बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज जगदीप धनखड़ द्वारा उन्हें बोलने से रोके जाने पर कही यह बात

राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को हाथ जोड़कर सभापति जगदीप धनखड़ से कहा कि प्‍लीज़ मेरा माइक बन्द न करें। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यह बात जगदीप धनखड़ द्वारा उन्हें बोलने से रोके जाने पर कही।
मल्लिकार्जुन खड़गे आज जैसे ही बोलने के लिए उठे जगदीप धनखड़ उन्हें रोकने लगे। खड़गे विपक्षी सदस्‍यों के निलम्बन का मुद्दा उठा रहे थे।
जब जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा क‍ि अपने मन की बात कीजिए तो खड़गे ने कहा कि दिल की बात करूँगा, मन की बात तो मोदी जी करते हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.