लोग देश सेवा के लिए बच्चों को सेना में भेजते थे, वह रास्ता बन्द कर दिया गया है
राहुल गाँधी आज बोल रहे थे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुजरात के व्यारा में

राहुल गाँधी ने रविवार को कहा है कि लोग देश सेवा के लिए सेना में जाते थे, लेकिन वह रास्ता बन्द कर दिया गया है। राहुल आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुजरात के व्यारा में बोल रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि हिन्दुस्तान में पहले लोग अपने बच्चों को सेना में भेजते थे, जवानों को सम्मान मिलता था। राहुल ने कहा कि अग्निवीर योजना आने के बाद सैनिकों के बीच भेदभाव पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले सेना के सैण्टर भरे होते थे, लाइन लगी रहती थी, आज ख़ाली हैं।