गेहूँ की ख़रीद भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से करने का लिया गया निर्णय

हिमाचल प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि पिछले वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी किसानों से गेहूँ की ख़रीद सीधे तौर पर भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से की जाएगी। इस वर्ष पाँच मण्डियों जलग्रां, काँगर, पाँवटा साहिब, काला अम्ब और फ़तेहपुर के अलावा अन्य…

व्यापारी कल्याण कोष गठित करने पर विचार किया जाएगा – जय राम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि व्यापारी कल्याण कोष गठित करने पर विचार किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे व्यापारियों को आवश्यकता के अनुरूप राहत प्रदान की जा सकेगी। जय राम शिमला में हिमाचल प्रदेश ट्रेडर…

जगाधरी-पाँवटा के बीच नई रेल लाइन के निर्माण के लिए नए सिरे से किया जाएगा सर्वेक्षण

जगाधरी-पाँवटा साहिब के बीच नई रेल लाइन के निर्माण के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अलावा कालका-शिमला रेल ट्रैक पर रेल गति में सुधार के लिए आरडीऐसओ द्वारा अध्ययन भी किया जाएगा। यह जानकारी भारत के रेल मन्त्री पीयूष गोयल और हिमाचल…

जय राम ठाकुर ने दून विधानसभा क्षेत्र में किया परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने दून विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में इस क्षेत्र में 240 करोड़…

जय राम ठाकुर ने ज़िला मण्डी के काँगणीधार में रखी शिवधाम की आधारशिला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने ज़िला मण्डी के काँगणीधार में शिवधाम की आधारशिला रखी है। शिवधाम का निर्माण 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 9.5 हैक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के…

भारतीय निर्वाचन आयोग ने की विधानसभा-चुनावों की तारीख़ों की घोषणा

भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा-चुनावों की तारीख़ों की घोषणा कर दी है। इन चार राज्यों और एक केन्द्र-शासित प्रदेश में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होगा और दो मई को मतों…

जय राम ठाकुर ने किया ई-परिवहन व्यवस्था का उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने शिमला में राज्य परिवहन विभाग की ई-परिवहन व्यवस्था का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से तकनीक ने हमारे जीवन को परिवर्तित किया है। जय राम…

भारत ने इंग्लैण्ड से दो दिन में जीता डे-नाइट क्रिकेट टैस्ट मैच

भारत ने इंग्लैण्ड से डे-नाइट क्रिकेट टैस्ट मैच दो दिन में ही जीत लिया है। मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैण्ड को दस विकेट से हराया। इस तरह चार मैच की श्रृंखला में भारत ने 2-1की अजेय बढ़त ले ली है। टॉस…

आईआईटी मण्डी हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है – जय राम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मण्डी हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। जय राम ठाकुर ज़िला मण्डी में आईआईटी कमान्द के उत्तरी परिसर में इस संस्थान के 12वें स्थापना दिवस…

हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम और चुनाव नियमों में संशोधन का लिया गया निर्णय

हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 और हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव नियमों, 2012 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने यह निर्णय लेते हुए कहा कि इन संशोधनों से पार्टी-चिन्हों पर चुनाव आयोजित करवाने, अन्य…