जय राम ठाकुर ने शिमला में किया रोटरी आश्रय का उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में इन्दिरा गाँधी मैडिकल कॉलेज (आईजीऐमसी) कैंसर अस्पताल के नज़दीक रोटरी आश्रय (सराय भवन) का उद्घाटन किया है। इस भवन का निर्माण रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला, तुलसी राम भगीरथ राम मैमोरियल…

हिमाचल प्रदेश के लिए 2,095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना हुई स्वीकृत

हिमाचल प्रदेश के लिए एशियन विकास बैंक की 2,095 करोड़ रुपये की अधोसंरचना विकास परियोजना स्वीकृत हुई है। इसमें 90 प्रतिशत ऋण-राशि होगी जो भारत सरकार द्वारा समर्थित होगी जबकि 10 प्रतिशत राज्य का हिस्सा होगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के…

स्वर्ण जयन्ती परम्परागत बीज सुरक्षा एवं संवर्द्धन योजना की जाएगी शुरु

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वर्ण जयन्ती परम्परागत बीज सुरक्षा एवं संवर्द्धन योजना शुरु करने का फ़ैसला लिया है। यह फ़ैसला आज शिमला में हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल की बैठक में लिया गया। स्वर्ण जयन्ती परम्परागत बीज सुरक्षा एवं संवर्द्धन…

भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच क्रिकेट टैस्ट मैच की शृंखला का पहला मैच हुआ ड्रॉ

भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच दो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट टैस्ट मैच की शृंखला का पहला मैच ड्रॉ हो गया है। मैच के आख़िरी दिन भारत की टीम न्यूज़ीलैण्ड का आख़िरी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सकी। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर…

जय राम ठाकुर ने ठेकेदारों को दिए कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि सभी विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ सख़्त कारवाई की जाएगी। जय राम ठाकुर आज ज़िला शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में…

हिमाचल प्रदेश सरकार ने की अनुबन्ध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि घटाने की घोषणा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के अनुबन्ध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि को घटाने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने अनुबन्ध कर्मचारियों के नियमितीकरण की अवधि को तीन साल से घटाकर दो वर्ष करने का फ़ैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने दैनिक वेतन भोगी…

हिमाचल प्रदेश सरकार ने की छठे वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करने की घोषणा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करने की घोषणा की है। यह घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त समन्वय समिति की आज शिमला में आयोजित बैठक में की। इसके…

भारत सरकार ने लिया अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों को 15 दिसम्बर से शुरु करने का फ़ैसला

भारत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों को 15 दिसम्बर से फिर से शुरु करने का फ़ैसला लिया है। हालाँकि 14 देशों के साथ उड़ानें अभी भी निलम्बित रहेंगी, लेकिन इन देशों के साथ मौजूदा एयर-बबल उड़ान व्यवस्था जारी रहेगी। भारत के नागरिक उड्डयन…

अमरीका ने कही भारत के ख़िलाफ़ व्यापारिक प्रतिकार के मामले को रद्द करने की बात

अमरीका ने भारत के ख़िलाफ़ शुरु किए व्यापारिक प्रतिकार के मामले को रद्द करने की बात कही है। यह फ़ैसला दोनों देशों के बीच वैश्विक कर संधि पर हुए समझौते के बाद लिया गया है। इस समझौते में भारत को दूसरे देशों से ज़्यादा राहत दी गई है। अमरीका के…

सतलुज टैक्सटाइल्स ऐण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड की इकाई का किया गया उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में सतलुज टैक्सटाइल्स ऐण्ड इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड की दूसरी इकाई का उद्घाटन किया है। इस इकाई के निर्माण पर 239 करोड़ रुपये ख़र्च हुए हैं। इस इकाई में…