नूपुर शर्मा हुईं ग़ायब, दिल्ली में चार दिन से ढूँढ रही है मुम्बई पुलिस

महाराष्ट्र के गृह विभाग का कहना है कि भाजपा से निलम्बित नूपुर शर्मा का कहीं पता नहीं चल पा रहा है, पुलिस के पास नूपुर को गिरफ्तार करने के लिए काफ़ी सबूत हैं

पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ग़ायब हो गई हैं। नूपुर शर्मा को मुम्बई पुलिस दिल्ली में पिछले चार दिन से ढूँढ रही है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
एक जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गृह विभाग का कहना है कि भाजपा से निलम्बित नूपुर शर्मा का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। गृह विभाग का कहना है कि पुलिस के पास नूपुर को गिरफ्तार करने के लिए काफ़ी सबूत हैं। मुम्बई के पायधुनी पुलिस थाने ने नूपुर के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा उनके ख़िलाफ़ ठाणे पुलिस में भी शिकायत दर्ज है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.